पिथौरागढ़ | सोर समाचार
जनपद पिथौरागढ़ में “मिशन मर्यादा” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले दो दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने चन्द्रभागा पुलिया और जाजर चिंगरी में चेकिंग के दौरान कुल 25 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की। दुकान संचालक महेन्द्र सिंह और पदम सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अस्कोट और जाजरदेवल क्षेत्रों से दो व्यक्तियों को BNSS की धारा 172 के तहत हिरासत में लिया गया।
इसके अतिरिक्त, जनपद भर में सघन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कुल 100 लोगों के खिलाफ चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

