शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती – 4 लोग गिरफ्तार

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस कानून व्यवस्था बिगाड़ने की हर कोशिश पर नजर बनाए हुए है। हालिया मामलों में पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है:

🔹 झूलाघाट में अभय कोहली उर्फ गोल्डी द्वारा गाली-गलौच और उत्तेजनापूर्ण व्यवहार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत उसे गिरफ्तार किया।

🔹 डीडीहाट में मानी राम, संतोष कुमार और दीपक कुमार द्वारा आपसी विवाद कर शांति भंग की गई। पुलिस के समझाने पर भी न मानने पर तीनों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *