पिथौरागढ़ | सोर समाचार
स्वतंत्रता दिवस 2025 पिथौरागढ़ पुलिस के लिए गर्व का क्षण लेकर आया, जब उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, निरीक्षक विजेन्द्र शाह (कोतवाली धारचूला), उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र पाण्डे (एसओजी प्रभारी), कांस्टेबल गोविन्द सिंह नेगी (मीडिया सैल) और कांस्टेबल कमल तुलेरा (सर्विलांस सैल) शामिल हैं, जबकि सराहनीय सेवा मेडल उपनिरीक्षक अनिल आर्या (थानाध्यक्ष मुनस्यारी) और महिला मुख्य आरक्षी तारा बोनाल (एएचटीयू) को प्रदान किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस परिवार ने इन सम्मानित साथियों को बधाई देते हुए गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।

