सोर समाचार ,पिथौरागढ़ :- पिथौरागढ़ में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर जनपद में रातभर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 7 टिप्पर/पिकअप वाहन सीज किए गए। इस ऑपरेशन में जिले के तीन थाना क्षेत्रों – पिथौरागढ़, धारचूला और गंगोलीहाट में एक साथ कार्रवाई की गई।


पिथौरागढ़ क्षेत्र में एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चार वाहन पकड़े गए, जबकि धारचूला क्षेत्र (ऐलागाड़) से दो और गंगोलीहाट क्षेत्र (चौनाला) से एक वाहन जब्त किया गया। सभी वाहनों को खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
यह अभियान सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, संजय पाण्डे और के.एस. रावत की निगरानी में चला। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।