पिथौरागढ़ | सोर समाचार
लगातार बारिश और भूस्खलन से पिथौरागढ़ जनपद की कई प्रमुख सड़कें बाधित हो गई हैं। पिथौरागढ़–घाट मार्ग मुन्ना बैंड और दिल्ली बैंड के पास, पिथौरागढ़–जौलजीबी मार्ग चरमा के पास, थल–मुनस्यारी मार्ग दो स्थानों पर, जौलजीबी–मुनस्यारी मार्ग, मुनस्यारी–मिलम मार्ग चिलमधार के पास, धारचूला–तवाघाट मार्ग दोबाट, कूलागाढ़, एलागाढ़ में, तवाघाट–घटियाबगढ़ मार्ग, घटियाबगढ़–लिपुलेख मार्ग, तवाघाट–सोबला मार्ग और घाट–टनकपुर मार्ग स्वाला के पास बंद हैं। पुलिस और संबंधित विभाग इन मार्गों को खोलने का कार्य कर रहे हैं तथा यात्रियों से अपील की है कि वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

