राज्य रजत जयंती समारोह में विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ परिसर का जलवा !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में आज दिनांक 1 नवंबर 2025 को अंतर महाविद्यालयी/परिसर स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। समूह नृत्य प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के संगीत विभाग की प्राध्यापक डॉ. मोनी जोशी के निर्देशन में प्रस्तुति देने वाली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में ज्योति, कविता, लक्ष्मी, प्रियांशु, गायत्री, काजल, पीयूष, प्रियांशु राज, तनुज और दिपांशु शामिल थे। इसके अलावा, लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ के संगीत विभाग के छात्र प्रियांशु आर्या ने एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, जबकि संगीत विभाग की छात्रा नैना कैलखुड़िया ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

परिसर निदेशक डॉ. हेम चन्द्र पांडेय ने सभी चयनित और पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *