पिथौरागढ़ | सोर समाचार
सड़क हादसों पर रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में गाड़ी चला रहे दो चालकों — कौशल अधिकारी निवासी अजेड़ा, अस्कोट और प्रवीण सिंह चौहान निवासी चामा, डीडीहाट — को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए।
वहीं, थाना थल पुलिस ने कोटकाड़ी क्षेत्र में आपसी झगड़े और उत्पात मचाने वाले तीन लोगों — उमेश चन्द्र जोशी, भुवन चन्द्र जोशी और गणेश जोशी — को हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा जिलेभर में सघन चैकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 129 लोगों पर कार्रवाई की गई।

