पिथौरागढ़ | सोर समाचार
गस्कू के पास धारचूला-गुंजी मार्ग अवरुद्ध होने से कई यात्री फंस गए थे। मौके पर SHO धारचूला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित थाना पांगला पहुंचाया।
पुलिस ने यात्रियों के लिए भोजन, पानी और रुकने की समुचित व्यवस्था भी की। जब तक मार्ग नहीं खुलता, पुलिस मौके पर मौजूद रहेगी।
यह कार्य न केवल सुरक्षा का प्रतीक है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी परिचायक है।
🟢 पिथौरागढ़ पुलिस – सेवा, सुरक्षा, सद्भाव का प्रतीक।

