“पूड़ी-पंचोला के साथ शराब परोसने वाला काउंटर सील, 87 पर कार्रवाई”

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ में “मिशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में एक दुकान से पूड़ी-पंचोला के साथ परोसी जा रही अंग्रेजी शराब जब्त की गई। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले 4 लोगों को BNSS की धाराओं में गिरफ्तार किया गया। गंगोलीहाट में नशे में वाहन चलाने पर वाहन जब्त किया गया।

पूरे अभियान में कुल 87 लोगों के विरुद्ध ट्रैफिक नियम उल्लंघन, सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग व अन्य मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में यह अभियान जिले भर में लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *