न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा रितिका पंत बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा ने जिले का नाम रोशन किया है। पुलिस लाइन शाखा की छात्रा रही रितिका पंत ने इस वर्ष की चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रितिका ने साल 2018 में स्कूल से वाणिज्य वर्ग में 94% अंक लाकर टॉप किया था, और अब कड़ी मेहनत व लगन से सीए की परीक्षा भी शानदार अंकों से उत्तीर्ण की है।
रितिका का कहना है कि सफलता के लिए लगातार संघर्ष, दृढ़ निश्चय और माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में अवसर भी मिलते हैं और चुनौतियाँ भी आती हैं, लेकिन हमें हार नहीं माननी चाहिए।
उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक श्री भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्या सुश्री ममता मेहता व श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट समेत पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *