ऐंचोली में लगे मेले में पुलिस का प्रहार , 10 लोगों का कटा चालान !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सावन मेले में सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सुमंगलम बैंक्वेट हॉल में चल रहे पावन मेले में बिना सत्यापन बाहरी व्यापारियों की घुसपैठ से स्थानीय व्यापारी नाराज़ हैं। रोज़गार भारती पिथौरागढ़ और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो कई दुकानदारों के पास न आधार कार्ड था, न चरित्र प्रमाण पत्र। कुछ खुद को बरेली निवासी बता रहे थे।

संगठनों का आरोप है कि ये लोग ओने-पोने दामों में सामान बेचकर स्थानीय व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और इससे सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। सवाल ये है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने बिना सत्यापन इन लोगों को अनुमति कैसे दी?

इसी बीच, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। आज कोतवाली पिथौरागढ़ के एसएचओ ललित मोहन के नेतृत्व में चौकी प्रभारी एंचोली कमलेश जोशी व उ0नि0 मोनज जलाल मय पुलिस टीम ने विजडम तिराहे के पास चैकिंग अभियान चलाया।

मुख्य कार्रवाई:
✅ 10 लोगों के चालान किए गए ।
✅ सभी बाहरी व्यक्तियों का तत्काल सत्यापन कराया गया ।
🔸 मेला प्रबन्धक को निर्देश दिए गए कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी दुकानदार या झूला संचालक को अनुमति न दें।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन रह रहा हो तो नजदीकी थाना/चौकी को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *