सोर समाचार | पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जनपद में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ नज़र आ रहा है। 28 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार जनपद की अधिकांश तहसीलों में बारिश दर्ज की गई है, वहीं ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है। पिथौरागढ़ तहसील में 20 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, बेरीनाग में 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बंगापानी में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। धारचूला में 25.2 मिलीमीटर, कनालीछीना में 21.6 मिलीमीटर, तेजम, थल और पिथौरागढ़ में लगभग 20-20 मिलीमीटर बारिश हुई है। गणाई गंगोली, गंगोलीहाट और देवलथल में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि डीडीहाट में 8.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वहीं मुनस्यारी क्षेत्र में करीब 2 इंच बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुल मिलाकर जनपद में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा के चलते मौसम बदला-बदला सा बना हुआ है।

