बुधवार को डीडीहाट-थल मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्कूटी सवार दोनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा तेज गति और सड़क पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
डीडीहाट-थल मार्ग पर स्कूटी खाई में गिरी, दो घायल

