कांग्रेसियों ने महिला अस्पताल में फल वितरण कर मनाया करन माहरा का जन्मदिन !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

इस सेवा कार्य में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भावना नगरकोटी, पार्षद पवन पाटनी, नगर अध्यक्ष निशांत उप्रेती, मनू ठकुराठी, हरीश प्रसाद, दीपक लुंठी, युवा कांग्रेस के नितिन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं ने करन माहरा की लंबी उम्र की कामना की और प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *