पिथौरागढ़ | सोर समाचार
चर्चित बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते से भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक “जंगल हम बचाएंगे” भेंट की। इस मुलाकात के दौरान शौर्य ने डॉ. धकाते को अपने बाल साहित्यिक कार्यों और पर्यावरण विषयों पर केंद्रित लेखन के बारे में अवगत कराया।
डॉ. धकाते ने शौर्य के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को वन, वन्यजीवों और प्रदूषण जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं और उनसे निपटने के उपायों पर समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
शौर्य ने बताया कि उन्होंने डॉ. धकाते के मार्गदर्शन में “प्रदूषण पर प्रहार” नामक पुस्तक का लेखन कार्य पूर्ण कर लिया है, जिसका प्रकाशन शीघ्र होगा। यह पुस्तक आम जनमानस एवं युवाओं को प्रदूषण की भयावहता और समाधान की दिशा में प्रेरित करेगी।

