“त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एसपी रेखा यादव की महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तैयारी को लेकर आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के नेतृत्व में गूगल मीट के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जोनल, सेक्टर अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

एसपी महोदया ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और तैनाती समय से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अराजक तत्वों, शराब तस्करों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। टीम भावना से काम करते हुए सभी पुलिस अधिकारी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *