पिथौरागढ़ | सोर समाचार
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुमौड़ में कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अजंता सदन के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की विशेष झलक बच्चों द्वारा सैनिक वेशभूषा में युद्ध की परिस्थितियों का मंचन रही, जिसने उपस्थित जनों को भावुक कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश चंद्र जोशी ने कारगिल युद्ध की कठिनाइयों और वीरता से जुड़ी प्रेरणादायक जानकारी साझा की।
इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों और छात्रों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

