ढाबे पर शराब बेचते संचालक सहित तीन गिरफ्तार
पिथौरागढ़ पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब पिलाने वाले संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं, शांति भंग करने पर दो अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस ने दबोचा।
पिथौरागढ़ पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब पिलाने वाले संचालक को गिरफ्तार किया। वहीं, शांति भंग करने पर दो अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस ने दबोचा।
संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अनूठा पौधारोपण अभियान आज 424वें दिन भी जारी रहा। साथ ही महासंघ ने संविदा कर्मियों की वेतन वृद्धि पर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
पिथौरागढ़ जिले में 2 सितम्बर की सुबह तक कई तहसीलों में भारी बारिश दर्ज की गई। पिथौरागढ़, मुनस्यारी और कनालीछीना में 80 मिमी से अधिक वर्षा हुई, जबकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
भारी बारिश और भूस्खलन से पिथौरागढ़ की कई सड़कें बंद हो गई हैं। पुलिस ने यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि मार्ग खोलने का कार्य तेजी से जारी है।
डीडीहाट विकासखंड के थल क्षेत्र में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी का भारी बारिश के बावजूद स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया। थल केदार मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
श्रीरामलीला कमेटी आठाबीसी जौरासी की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से दीपक बोरा अध्यक्ष चुने गए।
पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय अंचल में दूर्वाष्टमी, नंदाष्टमी और सातू-आठू पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए गए। श्रीरामलीला मैदान में एशियन स्कूल की छात्राओं ने शिव-पार्वती की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर किया।
डीडीहाट पुलिस ने नगर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग कर संचालकों को लाइसेंस नियमों, सीसीटीवी कैमरों और दवा बिक्री से जुड़ी आवश्यक हिदायतें दीं।
थल पर्यटक आवास गृह परिसर में “धरती मां के नाम” पौधा लगाकर 423वें दिन भी अभियान जारी रहा। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरु रानी ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयास बताया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत पिथौरागढ़ में आयोजित फिट इंडिया साइकिल रैली में 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज देवी चन्द और प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।