पिथौरागढ़ में भूस्खलन से कई सड़क मार्ग बंद, पुलिस ने जारी की चेतावनी
लगातार बारिश और भूस्खलन से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला–तवाघाट, घटियाबगढ़–लिपुलेख, थल–मुनस्यारी, मुनस्यारी–मिलम और पिथौरागढ़–धारचूला मार्ग बंद हो गए हैं। पुलिस ने यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

