“बुरांश बाइट्स” खुला, महिला समूह की उड़ान
ग्राम सतगढ़ में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित “बुरांश बाइट्स कैफे” का भव्य उद्घाटन हुआ। यह पहल महिला आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की नई मिसाल बन रही है।
ग्राम सतगढ़ में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित “बुरांश बाइट्स कैफे” का भव्य उद्घाटन हुआ। यह पहल महिला आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की नई मिसाल बन रही है।
धारचूला-गूंजी मार्ग पर गस्कु स्लाइड क्षेत्र में बीआरओ ने तेजी से काम करते हुए रास्ता खोल दिया। वाहनों की आवाजाही शुरू, पर अभी भी पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
लगातार हो रही अतिवृष्टि के बीच धारचूला पहुंचे जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लिया। यात्रियों की सुरक्षा और सड़क बहाली को दी प्राथमिकता।
पिथौरागढ़ में भारी बारिश के चलते कई मुख्य और ग्रामीण सड़क मार्ग बंद। पुलिस ने यात्रा टालने की अपील की। आपदा कंट्रोल रूम और पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। भूमि विवाद से लेकर पेयजल संकट तक कुल 45 शिकायतें दर्ज हुईं। धोखाधड़ी की एक बड़ी शिकायत पर मौके पर मिली राहत।
द्वितीय प्रादेशिक पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने 4 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया।
धारचूला-गुंजी मार्ग पर सड़क बंद होने से फंसे यात्रियों को SHO विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षित निकाला। खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर रुकने तक, पिथौरागढ़ पुलिस बनी मानवता की मिसाल।
पिथौरागढ़ में तीन दिवसीय लोकगायन कार्यशाला का शुभारंभ इंजी. ललित शौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि चौमासा और बारोमासा जैसी लोकशैलियों में पहाड़ का जीवन संघर्ष झलकता है और इन्हें बचाना जरूरी है।
395वें दिन भी जारी पौधारोपण आंदोलन के तहत बबीता देव ने अपने जन्मदिन पर मां उल्का देवी परिसर में पौधा रोपित किया। उन्होंने इसे धरती मां को समर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गंगोलीहाट के शहीद पवन सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने बी.ए. में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। सीटों की कमी से कई छात्र शिक्षा से वंचित हैं।