धारचूला पुलिस ने कोर्ट आदेश पर नष्ट की 27 लीटर अवैध शराब
कोतवाली धारचूला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 27 लीटर कच्ची शराब, 14 बोतल अंग्रेजी शराब व 1 बोतल बीयर को विधिवत नष्ट किया। कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर की गई।
कोतवाली धारचूला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 27 लीटर कच्ची शराब, 14 बोतल अंग्रेजी शराब व 1 बोतल बीयर को विधिवत नष्ट किया। कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर की गई।
डॉक्टर्स डे पर आइकॉन इंटरनेशनल स्कूल, विन के बच्चों ने संजीवनी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को ग्रीटिंग कार्ड दिए और विषम परिस्थितियों में सेवा दे रहे चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
डीडीहाट में किरायेदार सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पर 10 हजार का जुर्माना। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किरायेदार रखने से पहले सत्यापन जरूर कराएं।
पिथौरागढ़ पुलिस का “मिशन मर्यादा” अब सख्त मोड़ पर है। शराब, हुड़दंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर जिलेभर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई गिरफ्तारियां कीं और चालान काटे।
एनएसयूआई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने पिथौरागढ़ इकाई की नई नियुक्ति को असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्ववत निखिल ऐरी ही संभालेंगे।
पिथौरागढ़ पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे चार कार्मिकों को भावभीने समारोह में विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय साथियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी।
ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। सामाजिक सरोकारों में साहित्य की भूमिका पर चर्चा के बाद कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
पिथौरागढ़ के टकाना पितरौटा स्थित कालसिन भूमिया भगवती मंदिर में ग्रामवासियों की भागीदारी से नौंनाकी उत्सव संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने नव अन्न का भोग लगाकर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।
1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर प्रेम सिंह दिगारी का निधन, पूर्व सैनिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ जिले में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन व पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और आपात स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।