डीएम भटगाई ने बिछुल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगाई ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछुल, कनालीछीना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं, स्मार्ट कक्षा, स्वच्छता एवं अभिलेखों की जांच की। छात्रों से संवाद कर उनकी सीखने की क्षमता की सराहना की और विद्यालय की गतिविधियों पर संतोष जताया।

