संविधान दिवस पर बियरशिबा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम सम्पन्न, सिविल जज मंजू देवी रहीं मुख्य अतिथि

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, जीआईसी शाखा पिथौरागढ़ में मंगलवार को 75वां भारतीय संविधान दिवस बड़े हर्ष एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ श्रीमती मंजू देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद कक्षा आठ की छात्राओं दीक्षा और पूर्वा धामी ने संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू देवी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों तथा कानूनी जागरूकता से संबंधित विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने और संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया।

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता और दायित्वपूर्ण नागरिकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *