तहसील दिवस में 75 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देश पर 16 सितम्बर को तहसील पिथौरागढ़ में तहसील दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान कुल 75 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिकायतें मुख्य रूप से सड़कों के डामरीकरण, क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित रहीं।

अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं को समाधान की स्थिति से अवगत कराया जाए।

कार्यक्रम में मेयर कल्पना देवलाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास आशीष पुनेठा, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, डीडीओ रमा गोस्वामी, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *