अब मुनस्यारी पहुँचें सिर्फ 15 मिनट में, शुरू हुई हेली सेवा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा का उद्घाटन किया। इस सेवा के शुरू होने से मुनस्यारी तक यात्रा अब मात्र 15 मिनट में संभव होगी।

यात्रियों को इसके लिए ₹2500 किराया देना होगा। हेरिटेज एविएशन इस रूट पर सेवा प्रदान करेगा और प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देगी और सीमांत क्षेत्रों में बेहतर हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। आपदा प्रबंधन और आपात स्थितियों में यह सेवा जीवनरेखा साबित होगी।

होटल एसोसिएशन और प्रशासन ने भी हेली सेवा से पर्यटन को लाभ पहुंचाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

अब स्थानीय लोग और पर्यटक मुनस्यारी की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए तेज़ और सुरक्षित हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *