पिथौरागढ़ | सोर समाचार
विकासखंड डीडीहाट के थल क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी उर्फ गुड्डू धामी का स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत किया। शिव नगरी थल पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध थल केदार मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग स्वागत समारोह में शामिल हुए और आत्मीयता के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष सत्याल, गणेश राम, जशोद राम, ग्राम प्रधान नीमा देवी, सुनील सत्याल, राजेंद्र प्रसाद, कैप्टन दीवान सिंह खर्कवाल, प्रवीन टम्टा, रवि चंद्र, दीपक मनोला, महिमन कन्याल, मनोज जिमीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी ने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विशेष रूप से बीटीसी मेंबरों, ग्राम प्रधानों और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे डीडीहाट क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।

