उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव की तारीख घोषित — 20 नवंबर को होगा मतदान

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार प्रदेश के सभी जनपदों में, हरिद्वार को छोड़कर, उपचुनाव 20 नवंबर 2025 को कराए जाएंगे।

यह उपचुनाव उन ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के पदों पर होंगे जो सामान्य पंचायत चुनाव-2025 के बाद विभिन्न कारणों से रिक्त हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदाता निर्धारित समय के भीतर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान कर सकेंगे।


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह उपचुनाव केवल उन्हीं रिक्त पदों पर होंगे जो किसी न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित नहीं हैं। इसके लिए 11 नवंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। उपचुनाव की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *