पिथौरागढ़ | सोर समाचार
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, जो एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है, पिथौरागढ़ में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह कथा 11 नवंबर से 17 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक रामलीला ग्राउंड, निकट नगर निगम हॉल, पिथौरागढ़ में आयोजित होगी।
कथा वाचन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भागवताचार्या महामनस्विनी साध्वी मेरुदेवा भारती जी द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं तथा उनमें निहित गूढ़ आध्यात्मिक संदेशों पर प्रकाश डालेंगी।

कार्यक्रम में संगीतज्ञों द्वारा भक्तिमय एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
संस्थान ने सभी पिथौरागढ़ वासियों से आग्रह किया है कि वे समय से पहुंचकर कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

