पिथौरागढ़ NSUI को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

एनएसयूआई उत्तराखंड ने पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष पद पर नितिन सागर की नियुक्ति को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी ने की है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और एनएसयूआई के संविधान के खिलाफ है। विकास नेगी ने यह भी स्पष्ट किया कि एनएसयूआई के किसी भी पद पर नियुक्ति करने का अधिकार सिर्फ संगठन के पास है, ना कि जिला कांग्रेस के पास।

प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने पत्र के माध्यम से साफ किया कि जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व की भाँति निखिल ऐरी ही संभालेंगे।

अब देखना ये होगा कि छात्र संगठन में यह टकराव किस ओर जाता है — समन्वय की राह पर या टकराव की दिशा में !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *