पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने एक मकान मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में की गई चैकिंग के दौरान शिव मंदिर वार्ड निवासी तनवीर अहमद के यहां बिना सत्यापन किरायेदार पाया गया। जिस पर धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान काटा गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखना और अपराधों पर अंकुश लगाना है।
जनपद पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को किरायेदार के रूप में रखने से पहले उसका थाने में सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
डीडीहाट में बिना सत्यापन किरायेदार पर 10 हजार का चालान

