भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची की जारी

पिथौरागढ़ में आगामी जिला पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी ने आज कुल 31 वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूची में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्गों को प्राथमिकता दी गई है।

घोषित सूची में विभिन्न आरक्षण वर्गों के तहत संतुलन बनाते हुए उम्मीदवारों को चुना गया है। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वार्ड संख्या 24 (लेलू प्रथम) को स्वतंत्र घोषित किया गया है, यानी इस वार्ड में भाजपा की ओर से कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं होगा।

यह सूची भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी द्वारा जारी की गई है, जिसे प्रदेश नेतृत्व की सहमति से अंतिम रूप दिया गया है। सूची की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और जिला प्रभारी को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *