पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और मोहर्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज थाना जाजरदेवल में शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में, थानाध्यक्ष श्री मनोज पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सम्भ्रांत व्यक्तियों व C.L.G. सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी में आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित जनों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर शांतिपूर्वक चुनाव और धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न कराने की अपील की गई।

