ज़िला पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 13 प्रत्याशी

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जनपद पिथौरागढ़ की 13 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने विभिन्न आरक्षण श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, महिला, पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित सीटों के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन कर लिया है। यह सूची पार्टी अध्यक्ष करन माहरा की सहमति पर जारी की गई है। चयन की प्रक्रिया में जातिगत और लिंग आधारित आरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची में भडग़ांव , गणाई , पीपली , चिटगल तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। पार्टी ने यह सूची 4 जुलाई 2025 को जारी की, जिससे साफ है कि चुनावी रणभेरी अब पूरी तरह बज चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *