पिथौरागढ़ | सोर समाचार
धौलकांडा गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए हिमानी पांडेय को निर्विरोध चुना गया है। शनिवार को नामांकन की अंतिम तिथि तक केवल हिमानी पांडेय का ही पर्चा दाखिल होने के कारण उनका चयन निर्विरोध रूप से हो गया।
निर्विरोध चुने जाने के बाद हिमानी पांडेय ने इसे गांव की एकता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि वे गांव के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी और सभी को साथ लेकर चलेंगी।
जैसे ही निर्वाचन की घोषणा हुई, गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। युवाओं ने गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी जताई।
इस मौके पर माया पांडेय, जन्नू पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, संदीप, मोहित, नितिन, विजय, रवि और हेमंत पांडेय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

