सल्ला गांव के ग्रामीणों को मिले ध्वनि विस्तारक यंत्र

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल और राम सिंह भंडारी के सहयोग से सल्ला गांव के ग्रामीणों को ध्वनि विस्तारक यंत्र उपलब्ध कराए गए। नेपाल सीमा से लगे इस गांव में लंबे समय से सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए इस तरह के उपकरणों की मांग की जा रही थी।

कार्यक्रम में प्रकाश सिंह भाट, बबलू सौन, महेंद्र सौन, कैलाश चंद, अर्जुन धोनी, ललित मोहन पाटनी और जेएस माहरा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इस पहल से ग्रामीणों ने खुशी जताई और भविष्य में सहयोग बनाए रखने की उम्मीद भी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *