सीमा पर कड़ी निगरानी, पुलिस–एस.एस.बी. की संयुक्त गश्त तेज

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आगामी पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ की चीन व नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सख्त निगरानी बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में एस.एस.बी. (सशस्त्र सीमा बल) और जनपद पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त गश्त और कॉम्बिंग अभियान तेज़ कर दिए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी श्री गोविन्द बल्लभ जोशी व श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में काली नदी किनारे समेत संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी की जा रही है। थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में एस.एस.बी. के सहयोग से गोष्ठी आयोजित की गई, जिसके उपरांत ध्यान और क्वीतड़ क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या नजदीकी थाना को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *