पिथौरागढ़ | सोर समाचार
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की शाखा, मढ़ सिलौली रोड, पिथौरागढ़ में परम पूज्यनीय श्री आशुतोष महाराज जी की असीम कृपा से देवदुर्लभ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु पूजा कर आध्यात्मिक वातावरण में डूबकर भक्ति का अनुभव किया। कार्यक्रम का समापन मंगल आरती एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को दर्शाते हुए संत कबीरदास जी की पंक्तियाँ भावुक कर गईं —
“गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय,
बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय।”
भक्तों के अनुसार, यह दिन एक दिव्य ऊर्जा और आत्मिक प्रकाश से भरा रहा।

