चुनाव से पहले पिथौरागढ़ पुलिस का एक्शन मोड

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने पूरी तरह सख्त रुख अपना लिया है। जिले भर में अपराधियों की धरपकड़ और निगरानी अभियान तेज़ कर दी गई है।

इसी अभियान के तहत धारचूला क्षेत्र में पुलिस ने कपिल कठायत, महेश गर्ब्याल और वीरेंद्र दुग्ताल पर बीएनएसएस की धारा 129(जी) के तहत कार्यवाही की है। तीनों के खिलाफ धारचूला थाने में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

वहीं, वड्डा क्षेत्र में सुमित कुमार के खिलाफ गुंडा अधिनियम 2/3 में चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। यह अभियुक्त भी क्षेत्र में डर फैलाने और आम नागरिकों से झगड़ों के मामलों में संलिप्त रहा है।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि चुनाव से पहले जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस ऐसे तत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए है और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *