कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल पहुंचा चीन सीमा में, दूसरा दल गुंजी पहुँचा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के तहत पहला दल आज सुबह सफलतापूर्वक लिपुलेख दर्रा पार कर चीनी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। यात्रियों की स्थिति पूरी तरह से सामान्य और उत्साहपूर्ण बताई जा रही है।

इधर, दूसरा यात्रा दल सुरक्षित रूप से गुंजी पहुँच चुका है। ज़िला प्रशासन पिथौरागढ़ ने जानकारी दी है कि यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ जैसे ठहराव, भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं आदि मुहैया कराई जा रही हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि यात्रा पूर्णतः सुरक्षित, सुचारु और प्रशासनिक निगरानी में संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *