उत्तराखण्ड | सोर समाचार
उत्तराखंड शासन ने पंचायत चुनाव की वोटिंग तिथियों पर संबंधित विकासखंडों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार,
📌 24 जुलाई (गुरुवार) और
📌 28 जुलाई (सोमवार) को
जिन विकासखंडों में मतदान होना है, वहां एक दिन का अवकाश रहेगा।

इन तिथियों को शासकीय, अशासकीय, अर्द्धशासकीय संस्थान, शिक्षण संस्थान, बैंक व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे ताकि कर्मचारियों को मतदान का अवसर मिल सके।
इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में कोषागार और उपकोषागार भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह आदेश हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में लागू होगा।

