बारिश का कहर: पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी

पिथौरागढ़-उत्तराखण्ड | सोर समाचार

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

वहीं, राज्य के पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों की बारिश के चलते नदियां-नाले उफान पर हैं।

प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया था। उधर, बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *