उत्तराखण्ड | सोर समाचार
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस बार भराड़ीसैंण के शांत पहाड़ों में गूंजेगा। 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ये वही गैरसैंण है जहां एक बार फिर सत्ता और विपक्ष की आवाजें टकराएंगी। इस बार सत्र से पहले एक और मुद्दा गर्म है – नया संसदीय कार्य मंत्री कौन होगा?
दरअसल, पिछला सत्र देहरादून में हुआ था, जहां प्रेमचंद अग्रवाल के ‘पहाड़ बनाम मैदान’ वाले बयान ने तूफान खड़ा कर दिया था। इतना कि उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी और जाते-जाते वो कैमरों के सामने फफक पड़े। अब जब गैरसैंण में सत्र हो रहा है, तो सरकार को नए संसदीय कार्य मंत्री की ज़रूरत है – ताकि सदन में मजबूती से पक्ष रखा जा सके।
सवाल ये है कि क्या कोई नया चेहरा कैबिनेट में जगह पाएगा या फिर किसी मौजूदा मंत्री को ही दोहरी जिम्मेदारी दी जाएगी? जो भी हो, गैरसैंण का ये सत्र राजनीतिक रूप से काफी गर्म रहने वाला है।

