भोलेबाबा के जयकारों संग कैलाश यात्रा का तीसरा दल पिथौरागढ़ पहुंचा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल का आज कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) में भव्य स्वागत किया गया। टनकपुर से रवाना हुए इस दल में कुल 46 श्रद्धालु शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष और 12 महिलाएं हैं।

इस दल में सबसे कम उम्र के सदस्य 19 वर्षीय शिवम् पोरवाल हैं, जो दिल्ली से हैं। श्रद्धालुओं में भोलेबाबा के दर्शन को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा दल का नेतृत्व लाइजनिंग ऑफिसर अरुणव लारूविया और हरीश भाई मगनलाल कर रहे हैं।

श्रद्धालु यूपी (11), गुजरात (7), दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु समेत 15 राज्यों से आए हैं। अल्प विश्राम के बाद सभी धारचूला के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर प्रशासन व KMVN को स्मृति चिह्न भी भेंट किए।

इस दौरान “हाउस ऑफ हिमालयाज” के आउटलेट पर यात्रियों ने उत्पादों की जानकारी ली और मड़वे के बिस्कुट सबसे लोकप्रिय रहे।

कार्यक्रम में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम मनजीत सिंह, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *