जंगली मशरूम बना मौत का कारण , 02 महिलाओं का निधन !

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ के धापा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कुमाऊंनी लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। दोनों को बचाने की भरसक कोशिशें की गईं — लेकिन मुनस्यारी से हल्द्वानी तक करीब 250 किलोमीटर के सफर में इलाज के अभाव ने साथ छोड़ दिया।

गणेश ने रुंधे गले से बताया कि नानी और बहन उनके साथ ही रहती थीं। अनजाने में खेत से जंगली मशरूम लाकर दोनों ने उसे पका कर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर मुनस्यारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुविधाएं न मिलने पर पिथौरागढ़ और फिर हल्द्वानी तक ले जाया गया — पर जिंदगी की डोर टूट चुकी थी।

गणेश मर्तोलिया के हल्द्वानी आवास पर अब शोक की लहर है और मंगलवार को चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विशेषज्ञ बताते हैं कि बरसात में उगने वाले जंगली मशरूम जहरीले हो सकते हैं और लीवर-किडनी तक को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए लोग सावधान रहें — जंगली मशरूम से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *