पिथौरागढ़ पुलिस का ऑपरेशन “कालनेमि” जारी, ढोंगी बाबाओं पर कसा शिकंजा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

उत्तराखंड सरकार के “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबाओं पर निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत धार्मिक स्थलों, डेरों व आश्रमों की सघन चेकिंग की जा रही है।

धारचूला क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र शाह की अगुवाई में बाबाओं के ठिकानों और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया। आवश्यकतानुसार कुछ को सख्त चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ढोंगी बाबा या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *