हरेला पर वन विभाग और 130 टीए बटालियन का साझा रोपण कार्यक्रम

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

हरेला पर्व के अवसर पर आज पिथौरागढ़ वन विभाग द्वारा 130 टीए कुमाऊं बटालियन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आमजन को प्रकृति से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को सम्मानित किया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी श्री आशुतोष सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ को हराभरा बनाए रखने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिलेभर में हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *