डीडीहाट में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, कार सीज

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने असनोला के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक वैगनार कार से 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

थानाध्यक्ष श्री हरीश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी, का. दिनेश जोशी और का. पृथ्वी पाल की टीम ने लोकेश सिंह, निवासी ग्राम कुनिया, पन्थयाली को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

शराब परिवहन में इस्तेमाल कार को सीज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का यह अभियान अपराध और नशे के विरुद्ध जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *