ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में रविवार को माह की अंतिम रविवासरीय काव्य और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का विषय ‘नैतिक मूल्यों का ह्रास’ रखा गया, जिस पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इसके बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंजुला अवस्थी ने की। काव्य गोष्ठी में अनीता जोशी, आशा सौन, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, लक्ष्मी आर्या, डॉ. आनंदी जोशी, भावना भट्ट, जयमाला देवलाल, डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, डॉ. पीतांबर अवस्थी और काजल नेगी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष मंजुला अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में घनश्याम जोशी, जया लोहनी, हेमा आदि उपस्थित थे, जबकि संचालन काजल नेगी ने किया।

