सड़क पर हुड़दंग और ट्रैफिक उल्लंघन पर पिथौरागढ़ पुलिस का शिकंजा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ पुलिस ने सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा को लेकर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रेखा यादव के निर्देशन और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, बिना हेलमेट, नशे में गाड़ी चलाने, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

अभियान में कुल 22 लोगों पर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जनपद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और नशे में वाहन न चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *