मुनस्यारी, 29 अप्रैल 2025:
क्षेत्र भ्रमण के बाद यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम दानू ने आज मुनस्यारी तहसील मुख्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम सभा टांगा के लोदी तोक, पापड़ी के पैकुती तोक, रतगड़ी, भैंसखाली, तल्ला गैला और खाटा गांव में अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन सर्वे नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।


यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इन क्षेत्रों में आवास योजना का सर्वेक्षण कर पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में यूथ कांग्रेस महासचिव हिमांशु चुफाल, हरीश सिंह, दिनेश चुफाल, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

